नारी आज अधिक सशक्त किंतु जिम्मेदारी बांटने की सीख दें लड़कों को भी: डॉ कृष्ण गोपाल || पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भी संबोधित किया अहिल्याबाई त्रिशताब्दी जयंती संगोष्ठी को

आगरा, 17 फरवरी। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग द्वारा खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में सोमवार को परिवार व्यवस्था का मेरूदंड-भारतीय नारी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
सभागार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने आज की नारी के संदर्भ में कहा कि 11 वीं शताब्दी के बाद का दौर पतन का रहा। जिस देश में शास्त्रार्थ करने वाली बुद्धिजीवी महिलाएं थीं उन्हें पर्दे और बाल विवाह जैसी कुरीति में कैद कर दिया गया। किन्तु आज दौर बदला है। महिलाएं घर संभालते हुए आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं, किंतु घर भी संभाल रही हैं किंतु घर भी संभाल रही हैं। आज आवश्यकता है बेटों को परिवार की जिम्मेदारी बांटने की सीख दें। 
लोक गायिका पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित मालिनी अवस्थी ने कहा आज हमारा भारतीय समाज हम दो हमारे दो के दुर्भाग्यपूर्ण सिद्धांत पर चल रहा है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में हमारे बच्चे कई रिश्तों को खो चुके होंगे। आने वाले बच्चों के पास ना तो मौसी होगी ना बुआ होगी, ना चाचा होंगे और ना चाची होंगे, ताऊ होंगे ना ताई होंगी। मालिनी अवस्थी ने अपने गीत के माध्यम से नारी शक्ति को एहसास दिलाया।
आयोजन स्थल परिसर में रानी अहिल्याबाई होलकर जी की जीवनी पर आधारित शोध परक प्रदर्शनी भी रखी गई। प्रदर्शनी के बारे में मनीष अग्रवाल रावी और डॉ अनुराधा ने बताया की इतिहास की पुस्तकों पर आधारित रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। साथ ही उनके प्रेरणात्मक वचनों को भी प्रदर्शनी में उतारा गया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, पद्मश्री स्वर लोकगायिका मालिनी अवस्थी, डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो आशु रानी और विभाग संघ संचालक राजन चौधरी ने रानी अहिल्याबाई, परम पूज्य डॉ हेडगेवार और गुरू जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नाटिका के मंचन से उपस्थित महिलाओं के जनसमूह को प्रेरित करने का प्रयास किया गया। 
__________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments