प्रियंका ने पहले भाषण में किया हाथरस और आगरा का जिक्र || बोलीं - राजा वेश बदलते हैं लेकिन जनता के बीच नहीं जाते
नई दिल्ली, 13 दिसंबर। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने लोकसभा के पहले भाषण में भी आगरा और हाथरस का जिक्र किया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वायनाड सीट से लोकसभा उपचुनाव जीतकर संसद में आई कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने पहले ही भाषण में खासा प्रभाव छोड़ा। संविधान को लेकर चर्चा में उन्होंने हाथरस रेप पीड़िता परिवार और आगरा के अरुण वाल्मीकि का जिक्र किया।
प्रियंका ने कहा कि हमारी परंपरा संवाद और चर्चा की रही है। हमारा संविधान इंसाफ, अभिव्यक्ति और आकांक्षा की ज्योति है जो हर भारतीय के दिल में जलती है। उन्होंने संविधान को लेकर कई बातों को उठाया। उन्होंने हाथरस के रेप पीड़िता युवती के परिजनों का औऱ आगरा के अरुण वाल्मीकि के उत्पीड़न का जिक्र किया। संभल की बात भी की।
________________________
Post a Comment
0 Comments