रंगोदय-2024 : विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने निकाला रंग जुलूस, रंगारंग कार्यक्रम के दौरान शख्सियतों का सम्मान भी

आगरा, 17 अक्टूबर। मिल्टन पब्लिक स्कूल परिसर में चल रहे चार दिवसीय रंगोदय-2024 के चौथे और अंतिम दिन विभिन्न राज्यों से आए सभी कलाकारों ने शहर के रंग जुलूस निकाला जिसमें सभी दलों ने अपने-अपने प्रदेश की पारंपरिक और संस्कृति में समेटे हुए नाचते हुए गाते हुए आगरा शहर की जनता को अनेकता में एकता का संदेश दिया।
लघु भारत के रूप में इस रंग जुलूस का प्रारंभ श्री सुरेश चंद्र गर्ग ने किया। जुलूस का आगरा के लोगों ने भरपूर स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज के संचालक कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने अपने पूरे परिवार सहित सभी कलाकारों का स्वागत किया। संजय पलेस में राजीव सिंघल ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। रंग जुलूस का समापन शहीद स्मारक पर हुआ।
मिल्टन पब्लिक स्कूल में शाम को रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन अभय सिन्हा, प्रसन्ना दास, डॉ विशाल पहाड़ी, सोमा चक्रवर्ती और नाटक केंद्र के संस्थापक निदेशक केशव प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में लास्य प्रिया डांस अकैडमी डोंबिवली (महाराष्ट्र) की निर्देशिका रुचा वैशमपायन द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अनुकृति रंग मंडल, कानपुर द्वारा नाटक "रॉन्ग नंबर" का मंचन किया गया जिसके लेखक पाली भूपेंद्र सिंह और निर्देशक डॉ ओमेंद्र कुमार थे। रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत मनन मंथन इंडियन डांस अकैडमी (आजमगढ़),  चंद्रकांत पाटेकर विद्यालय (डोंबिवली, महाराष्ट्र), आदि देव कला संस्थान (जबलपुर) द्वारा लोकनृत्यों की प्रस्तुति की जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद पिछले तीन दिनों में जो नाटक - नृत्य की प्रतियोगिता हुई उसका परिणामों के आधार पर  पुरस्कार वितरण किया गया जो देर रात तक चला रहा । पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन सांसद राजकुमार चहर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ एसपी सिंह बघेल के सुपुत्र डॉ पथ बघेल और मॉडल हेमा बैजल भी उपस्थित रहे। प्रीति परोहा को संस्कृति रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रंजन सैनी,  स्वामी दास अरोड़ा और अजय दुबे द्वारा किया गया। अतिथियों का सम्मान अनीता परिहार, नीता तिवारी, संजय चतुर्वेदी, उमाशंकर मिश्रा, पंकज सक्सेना, प्रमेंद्र पाल सिंह, डा विभा, वाणी सक्सेना,  अरनिका माहेश्वरी, योगेश कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय सम्मान समारोह में कर्मयोगी राजकुमार  सम्मान-  डॉ विशाल पहाड़ी (जम्मू), कला मनीषी सत्यनारायण गोयल सम्मान -श्री विवेकानंद सिंह (बलिया),  एडवोकेट लीलाधर वर्मा सम्मान - रंजन सैनी (आगरा) , शिक्षा मनीषी डॉ साधना शर्मा सम्मान-  रुचा वैशमपायन (मुंबई),  पदम श्री डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर सम्मान - मनोज मंजुल (शाहजहांपुर),  संकल्प अग्रवाल सम्मान-  जैस्मिन पांडे (शाहजहांपुर),  राधा रानी सम्मान - जाह्नवी वर्मा (आजमगढ़),  शिक्षा मनीषी तारा तोमर सम्मान-  अखिलेश पटेल (जबलपुर),  संगीत मनीषी श्री कृष्णा तिवारी सम्मान-  प्रोफेसर नीलू शर्मा (आगरा),  प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया सम्मान-  डॉक्टर ओमेंद्र कुमार (कानपुर),  भगवान शंकर रावत सम्मान-  विक्रांत वर्मा (राजौरी,जम्मू एंड कश्मीर) को सम्मानित किया गया।
 इसके अलावा  को संस्कृति रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments