रंगोदय-2024 के दूसरे दिन लोकनृत्यों, शास्त्रीय नृत्यों और नाटकों की धूम, कई हस्तियों का सम्मान
आगरा, 16 अक्टूबर। संस्कार भारती नाटय केंद्र द्वारा मिल्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित किए जा रहे रंगोदय 2024 में मंगलवार को दिन में लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसका उद्घाटन केशव प्रसाद सिंह, डॉ रश्मि सिंह बघेल, प्रीति परोहा (कटनी) और ज्योति खंडेलवाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लास्य प्रिया (मुंबई), आदि देव कला संस्थान (जबलपुर), ग्रेस कॉटेज कल्चरल एंड एजुकेशनल फाऊंडेशन (मणिपुर), हरिओम संकीर्तन यज्ञ मंडली (मणिपुर), नॉर्थ ईस्ट कलर्स का टैलेंट ग्रुप (असम), चंद्रकांत पाटेकर विद्यालय (मुंबई), गुरु अबंघाल डांस एंड म्यूजिक सेंटर (मणिपुर), मनन मंथन स्कूल ऑफ़ इंडियन डांस (आजमगढ़) के कलाकारों द्वारा विभिन्न संस्कृति को समेटे हुए लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक पटना बिहार से सोमा चक्रवर्ती और आगरा से ज्योति खंडेलवाल रही। नृत्य प्रतियोगिता का संचालन वाणी सक्सेना और माही वे. कुमार ने किया।
राष्ट्रीय सम्मान समारोह के अंतर्गत मेंमचा देवी (मणिपुर) को कर्मयोगी स्वरूपचंद जैन सम्मान, करण सोनकर (आजमगढ़) को मानस मर्मज्ञ उदय नारायण सिंह सम्मान, ज्योति सिंह (बनारस) को संध्या सक्सेना अवार्ड, के बी शर्मा (मणिपुर) को नाट्य पिता में राजेंद्र रघुवंशी सम्मान, किरण भारती (बरियारपुर) को कर्म योगी मीना चतुर्वेदी सम्मान, युवराज विवेक तामहणकर (मुंबई) को धवल मिश्र सम्मान, के चानू (मणिपुर) और एंन मनी देवी (मणिपुर) को राधा रानी सम्मान, एस देवदत्त शर्मा (मणिपुर) और एन विजया देवी को मीरा सम्मान, विवेक तामहणकर (मुंबई) को संगीत मनीषी डॉ केशव तालेगांवकर सम्मान, रतन कुमार (पटना) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मान, मनन पांडे को मीरा सम्मान, डॉ विभा को राजकुमार कुलश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रीति परोहा (कटनी), डॉ रश्मि सिंह बघेल (कटनी), नंद नंदन गर्ग (आगरा) और अनुराधा राय (आजमगढ़) को संस्कृति रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
शाम को मंचदूतम, वाराणसी द्वारा नाटक 'हाय हैंडसम' प्रस्तुत किया गया जिसके लेखक जयवर्धन और निर्देशक अजय रोशन थे। नाटक प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में अभय सिन्हा, पटना बिहार, प्रसन्ना दास, उड़ीसा और डॉ विशाल पहाड़ी जम्मू रहे। नाटक प्रतियोगिता का संचालन नाट्य केंद्र के कार्यकारी निदेशक अजय दुबे और नीति तिवारी द्वारा किया गया।
मालदा (पश्चिम बंगाल) से पधारे निशिथ मंडल द्वारा " लाइन एक्टिंग - कल्प कहानी सर्जन" की एक विशेष प्रस्तुति दर्शकों द्वारा सराही गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन नाट्य पुरोधा डा विशाल पहाड़ी (जम्मू) और डॉ राहुल राज द्वारा किया गया। इस अवसर पर नाट्य केंद्र के अध्यक्ष पंकज सक्सेना, संजय चतुर्वेदी, उमाशंकर मिश्र, परमेंद्र पाल सिंह, सुधीर कुमार, अनीता परिहार, डॉ मनु शर्मा, विवेकानंद, टाॅनी फास्टर, संदीप अरोड़ा, उमेश अमल, विश्वनिधि मिश्र, सोमनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।
______________________
Post a Comment
0 Comments