औद्योगिक शहरों की परियोजना आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण पहल - राकेश गर्ग
आगरा, 04 सितंबर। लघु उद्योग भारती और सिडबी द्वारा संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में उद्योगवर्धन विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम लि. के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने किया।
इस दौरान सिडबी महाप्रबंधक मनीष सिन्हा, प्रबंधक आकाश सोनी, सीए नितेश गुप्ता, सीए अजय जैन, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता भी मंचासीन थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी योजना के तहत आगरा में औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं के साथ एमएसएमई, सिडबी की योजनाओं पर परिचर्चा की गयी।
मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री) ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा की गयी औद्योगिक शहरों की परियोजना आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण पहल है। फ्लैटेड फैक्ट्री के बाद ये परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आगरा के पारंपरिक उद्योगाें को अब विश्व पटल पर उभरने में अब अधिक समय नहीं लगेगा। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक शैलेश अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, कार्यक्रम प्रभारी अरविंद शुक्ला, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment
0 Comments