बदमाश को नौ घंटे में मिल गया अपनी करनी का फल!

आगरा, 23 सितंबर। थाना सिकंदरा क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश को कुछ ही घंटे बाद अपनी करनी का फल मिल गया। वारदात के नौ घण्टे बाद ही पुलिस ने एक मुठभेड़ में उसे दबोच लिया। इस दौरान पुलिस की गोली से उसका दायां पैर भी जख्मी हो गया।
पुलिस की तीन टीमें खुलासे में लगाई गई थीं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। महिला से मिली जानकारी के बाद पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई। पुलिस के हाथ छानबीन के दौरान कुछ अहम सुराग लगे। रात पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में दबोच दिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है।
रविवार की दोपहर शास्त्रीपुरम कालोनी के निकट स्थित गोवर्धन धाम कॉलोनी निवासी राकेश के घर एक बदमाश दिनदहाड़े घुस आया था। बदमाश ने उनकी पत्नी आशा देवी को दबोच लिया। मंगलसूत्र खींचने लगा। आशा देवी उससे भिड़ गई। बदमाश ने मारपीट की। बदमाश ने चाकू से महिला की गर्दन पर वार किए। महिला ने फिर भी हार नहीं मानी और बदमाश की अंगुली चबा ली। बावजूद इसके बदमाश मंगलसूत्र, मोबाइल, पांच हजार रुपये कैश लूटकर भाग गया।सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
पकड़ा गया बदमाश मूल रूप से खेरागढ़ का रहने वाला है कुछ दिन पहले ही इलाके में रहने आया था। मजदूर है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम आकाश बताया।
एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, लूटा गया मोबाइल, चार हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र का पेंडल बरामद हुआ है।  गोली लगने से  घायल अभियुक्त को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments