सर्राफा व्यापारियों ने ली शपथ, वातावरण में होगी सुन्दरता और स्वच्छता || आगरा सर्राफा एसोसिएशन की आमसभा में सराहनीय पहल
आगरा, 02 सितंबर। एक व्यापारी हर वर्ष एक पौधा अवश्य रोपेगा। जिससे शहर के पर्यावरण को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में योगदान दे सकें। साथ ही अपने प्रतिष्ठानों व घरों के आस-पास साफ सफाई का विशेष खयाल रखा जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। यह शपथ सोमवार को आगरा सर्राफा एसोसिएशन के कार्यक्रम में ली गई। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सभी व्यापारियों को शपथ भी दिलाई।
फतेहाबाद मार्ग पर एक मैरिज होम में आयोजित संस्था की वार्षिक आमसभा में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने व्यापारियों के हित में काम करते रहने का वायदा किया और व्यापारियों से भी एकजुट रहने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उनके साथ पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम, दिगंबर सिंह धाकरे भी थे।
एसोसियेशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने भी सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों को पुष्प भेंट किए गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खंडेलवाल, संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुधीर गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक मयंक कुमार अग्रवाल, अशोक अम्बाह, मयंक जैन, पंकज गर्ग, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), मनीष पारौलिया, संजय वर्मा, विमल नयन फतेहपुरिया, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, अंकुर गोयल आदि उपस्थित थे।
आगरा। हमारा भारत स्च्छ भारत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी पर्यावरण स्वच्छा का संदेश दिया गया। नाटक का निर्देशन व लेखन उमाशंकर मिश्र, संयोजन अनिल जैन ने किया। कलाकारों में पीयूष ताहिल, एसके जैन, नंदिनी जैसवाल, एमएस एकलव्य, वीरू फौजदार, देवांश ताहिल, उज्ज्वल जैसवाल, अरुण सिंह, आकांक्षा जादौन, संगीता जैसवाल थीं।
________________________
Post a Comment
0 Comments