रक्षा मंत्रालय की स्थाई संसदीय कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सांसद नवीन जैन का अभिनंदन

आगरा, 28 सितंबर। राज्यसभा सांसद नवीन जैन को रक्षा मंत्रालय की स्थाई संसदीय कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। यह समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सांसद के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर पहुंच गए। सबके हाथ में माला, पुष्पगुच्छ, साफा, पगड़ी और मिष्ठान्न था। पार्षद प्रदीप अग्रवाल ढोल और दलबल के साथ पहुंचे। नवीन जैन जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद की गूंज के साथ सबने सांसद का शानदार अभिनंदन किया।
नवीन जैन को भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पलवल जिले में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में लगाया हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्हें रक्षा मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति का सदस्य बनाए जाने की जानकारी मिली। मीडिया में समाचार प्रकाशित हुआ तो कार्यकर्ताओं को खबर लग गई।
27 सितंबर की रात्रि में ही उनके यहां जैन मुनि राष्ट्रसंत उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के आहार की सूचना दी गई। सांसद नवीन जैन पार्टी से एक दिन की छुट्टी लेकर रात्रि में आगरा आए। पश्चिमपुरी स्थित जैन मंदिर से सपरिवार उपाध्याय विहसंत सागर महाराज को लेकर आए। जैन मुनि के साथ सांसद भी बिना पदवेश के पैदल चले। पूरे विधि-विधान से उपाध्याय विहसंत सागर महाराज का आहार हुआ। इसके बाद वे परिजनों से धार्मिक चर्चा कर रहे थे कि ढोल बजने लगा। सांसद ने पूछा तो बताया गया कि कार्यकर्ता स्वागत के लिए आए हैं।
जैन मुनि की विदाई के बाद सांसद नवीन जैन कार्यकर्ताओं के बीच आए। कार्यालय में आते ही लोगों ने पुष्पहारों से लाद दिया। एक विशाल माला के साथ भी उनका स्वागत किया गया। इसके बाद बाद तो माला, साफा, पगड़ी पहनाने की होड़ सी मच गई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कई कार्यकर्ता भी स्वागत करने आए।
इस मौके पर विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल ग्वाला, पार्षद पंकज अग्रवाल, शरद चौहान, रवि माथुर, राकेश जैन, प्रवीणा राजावत, हरिओम गोयल, पूर्व पार्षद आशीष पाराशर, सुषमा जैन, चौधरी गौरव जैन, राजकुमार गुप्ता, राम कुमार शर्मा, प्रवीण जैन, महेश निषाद, ब्रज किशोर अग्रवाल, नागेश शर्मा, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, अनिरुद्ध भदौरिया,  जगदीश पचौरी, अनिल सारस्वत, रवि, मुकेश सोलंकी, आशा अग्रवाल, राधा शर्मा, ममता शर्मा, शैलू गौतम, चंद्रेश गर्ग, महेश निषाद, लाल सिंह शाक्य, राजेश रावत, अर्पित सारस्वत, विमल गुप्ता, श्याम सलोन वशिष्ठ, राधिका अग्रवाल जैन, संजीव चौबे, पवन बंसल, अमित जैन ग्वालियर, कुमकुम उपाध्याय, एकता जैन, अभिषेक शर्मा, पवन भदौरिया, देवेश अग्रवाल, शीतल अग्रवाल आदि की उपस्थित रहे।
________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments