जनकपुरी महोत्सव के लिए आठ संरक्षक, 4-4 संयोजक व महामंत्री सहित 60 लोगों की कार्यकारिणी घोषित
आगरा, 04 सितंबर। जनकपुरी महोत्सव की कार्यकारिणी गठित हो गई है, जिसमें 8 संरक्षक, 4 संयोजक, 4 महामंत्री सहित 60 लोगों को जिम्मेदारियां मिली हैं। बुधवार को कोठी मीना बाजार स्थित समिति कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य राहुल रावत ने विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सियाराम सहित राम दरबार का पूजन किया गया।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की। राजा जनक प्रमोद वर्मा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बांकेलाल, अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव, भवेन्द्र भी मौजूद थे।
संरक्षकः महंत योगी शंकरनाथ, अजय राजौरिया, पूरन डाबर, डॉ. आशुतोष सक्सेना, डॉ. अलका सेन, डॉ. कमल चौधरी, सुशील रामनानी, गौरव बंसल। संयोजकः गौरव राजावत, हेमंत भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय। महामंत्रीः मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी। उपाध्यक्षः
संजय अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत, विकास गोयल, राजू उर्फ भगवान दास, अंकित पटेल, विक्की बाबा, सुमित सतीजा, सचिन महाकाल।कोषाध्यक्षः सतीश शर्मा, सह कोषाध्यक्षः देवेन्द्र कुमार। मीडिया प्रभारीः राजीव शर्मा। मंत्रीः राजेन्द्र बंसल, डॉ. सुनील शरमानी, नीलेश अग्रवाल, रवि नारंग, मयंक शर्मा, दीपक चौबे, राजू यादव, मनोज वर्मा, रवि गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, निर्वेश शर्मा, अरुण सक्सेना, प्रमोद निठारिया, अंकुर अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल।प्रचार प्रमुखः सचिन गर्ग।
------------
Post a Comment
0 Comments