आगरा के पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त समेत 34 पुलिस अधिकारी/जवान पदक से सम्मानित

आगरा, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या पर जिले के पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़, अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद समेत 34 पुलिस अधिकारियों/जवानों को प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर, अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम, गोल्ड एवं सिल्वर तथा सेवा अभिलेखों एवं सराहनीय कार्य के आधार पर भारत सरकार गृह मंत्रालय का अतिउत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पाने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण का विवरण निम्न प्रकार है। शौर्य एवं सराहनीय कार्य तथा सेवा अभिलेखों के आधार पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को स्वतन्त्रता दिवस वर्ष 2024 के अवसर पर कुल 34 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पदक प्रदान किये गये।
1. शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा कुल 1 प्लेटिनम
2. शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा कुल 1 गोल्ड
3. शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा कुल 9 सिल्वर
4. सेवा अभिलेखों के आधार पर भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा 19 अति उत्कृष्ट सेवा पदक
5. सेवा अभिलेखों के आधार पर भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा कुल 1 उत्कृष्ट सेवा पदक
6. सेवा अभिलेखों के आधार पर कुल 03 सराहनीय सेवा सम्मान सेवा चिन्ह।
मीडिया सेल द्वारा जारी की गई पूरी सूची इस प्रकार है - 

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments