आगरा में एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी में रामनाथ सिकरवार को बढ़त
आगरा, 04 जून। लोकसभा चुनावों के लिए मंगलवार को शुरू हुई मतगणना में आगरा सुरक्षित सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल निरंतर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट पर इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने बढ़त बना ली है। यहां भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर पीछे हो गए हैं।
फतेहपुर सीकरी सीट
सुबह 11 बजे तक कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार 5470 मतों से आगे चल रहे हैं।
रामनाथ सिकरवार कांग्रेस - 49268
राजकुमार चाहर भाजपा - 43798
रामेश्वर चौधरी निर्दलीय - 5903
रामनिवास शर्मा बसपा - 15019
आगरा सीट
चौथे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल 13588 वोट से आगे हैं।
भाजपा: एसपी सिंह बघेल - 30143
कांग्रेस-सपा: सुरेश चंद कर्दम- 16555
बसपा: - पूजा अमरोही -12417
आगरा सुरक्षित सीट के लिए गल्ला मंडी फिरोजाबाद आगरा रोड और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए मंडी समिति खेरागढ़ में सुबह आठ बजे से मतगणना चल रही है। आगरा सीट की पांच विधानसभा में से चार विधानसभा एत्मादपुर, दक्षिण, उत्तर और कैंट की मतगणना आगरा में हो रही है। जलेसर विधानसभा की मतगणना एटा में चल रही है। फतेहपुर सीकरी की मतगणना 28 चक्रों में होगी और आगरा सीट की मतगणना 34 चक्र में होगी। शाम चार बजे तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।
आगरा सीट पर भाजपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल की बसपा की पूजा अमरोही और सपा के सुरेश चंद कर्दम से टक्कर है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा के राजकुमार चाहर का कांग्रेस के प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार, बसपा के प्रत्याशी पं. राम निवास शर्मा से मुकाबला है।
____________________________________
Post a Comment
0 Comments