राजकुमार चाहर नौ हजार मतों से आगे निकले, बघेल की बढ़त 70 हजार के पार

आगरा, 04 जून। लोकसभा चुनावों के लिए चल रही मतगणना में आगरा सुरक्षित सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल लगातार बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट पर भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला, यहां शुरुआती दौर में पीछे चल रहे भाजपा के राजकुमार चाहर ने बढ़त बना ली है। इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार दूसरे स्थान पर हो गए हैं।
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा के राजकुमार चाहर दसवें चक्र की समाप्ति तक 8895 मतों से आगे हो गए हैं।
राजकुमार चाहर भाजपा - 151206
रामनाथ सिकरवार कांग्रेस - 142311
रामनिवास शर्मा बसपा - 47411
रामेश्वर चौधरी निर्दलीय - 17010
आगरा सुरक्षित सीट 
भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल 70325 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम हैं।
आगरा सुरक्षित सीट के लिए गल्ला मंडी ​फिरोजाबाद आगरा रोड और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए मंडी समिति खेरागढ़ में मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। आगरा सीट की पांच विधानसभा में से चार विधानसभा एत्मादपुर, दक्षिण, उत्तर और कैंट की मतगणना आगरा में हो रही है। जलेसर विधानसभा की मतगणना एटा में चल रही है। फतेहपुर सीकरी की मतगणना 28 चक्रों में होगी और आगरा सीट की मतगणना 34 चक्र में होगी। शाम चार बजे तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।
____________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments