जानिए आगरा और फतेहपुर सीकरी में किसको कितने मिले वोट, 14,807 ने नोटा भी दबाया
आगरा, 04 जून। लोकसभा चुनावों में आगरा सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के एसपी सिंह बघेल 599397 मतों के साथ एक बार फिर जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के सुरेश चंद्र कर्दम को 2,71,294 मतों से हराया। कर्दम को 328103 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी की पूजा अमरोही तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 1,76,474 मत मिले। इस चुनाव में 7014 मतदाताओं ने नोटा का भी बटन दबाया।
मंगलवार को फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति परिसर में हुई मतगणना में आगरा सीट के परिणाम इस प्रकार रहे -
एसपी सिंह बघेल भाजपा 5,99,397
सुरेश चंद्र कर्दम सपा 328103
पूजा अमरोही बसपा 176474
आराम सिंह 4143
कुलदीप कुमार 2002
महेंद्र सिंह 1785
पूजा 1370
सर्वेश कुमार 1133
हसनूराम आंबेडकरी 933
जितेंद्र गौतम 782
चंद्रपाल 643
फतेहपुर सीकरी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने 4,45,657 मतों के साथ विजय प्राप्त की। उन्होंने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के रामनाथ सिंह सिकरवार को 43,405 मतों से मात दी। सिकरवार को 4,02,252 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा के रामनिवास शर्मा को 1,20,539 मत मिले। निर्दलीय डा रामेश्वर सिंह 48,606 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। फतेहपुर सीकरी सीट पर भी 7,793 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
फतेहपुर सीकरी के परिणाम इस प्रकार रहे -
राजकुमार चाहर भाजपा 445657
रामनाथ सिंह सिकरवार कांग्रेस 402252
रामनिवास शर्मा बसपा 120539
डा रामेश्वर सिंह 48606
कल्लन कुंभकार 3463
होतम सिंह निषाद 1810
गिर्राज सिंह धाकरे 1564
संगीता तोमर 1433
वेद प्रकाश 1038
________________________________________
Post a Comment
0 Comments