राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आगरा के डॉ. पारीक को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया

आगरा/नई दिल्ली, 22 अप्रैल। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहर के बुजुर्ग होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. राधेश्याम पारीक को सोमवार की शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया।
समारोह में 132 लोगों को पद्म सम्मान दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अनेक राजनेता और हस्तियां मौजूद रहीं। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व विगत 25 जनवरी को इसकी घोषणा की गई थी। डॉ. आरएस पारीक आगरा के दूसरे चिकित्सक हैं। जिन्हें ये सम्मान दिया गया। इससे पहले डॉ. डीके हाजरा को सम्मान मिला है। 
डा. पारीक का जन्म राजस्थान के नवलगढ़ में 25 मार्च 1933 में हुआ। वह 1956 में लंदन के रॉयल लंदन होम्योपैथी हॉस्पिटल में पढ़ाई के लिए गए थे। वर्ष 1965 से लेकर अब तक वह 30 देशों में 100 से ज्यादा शोधपत्र होम्योपैथी पर प्रस्तुत कर चुके हैं, जिनमें कैंसर और आपातकाल में होम्योपैथी की दवाओं के इस्तेमाल पर उनका शोध प्रमुख है। डॉ. पारीक को जर्मनी में हैनीमैन अवार्ड, रूस में कोरास्को मेडल, आगरा विवि से डॉक्टरेट की मानद उपाधि, स्विट्जरलैंड में क्लीनिक सांताक्रूस अवार्ड समेत दुनियाभर से सम्मानपत्र दिए गए हैं। 70 साल की प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने लाखों मरीजों का होम्योपैथी के जरिए इलाज किया है।
_____________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments