गर्मी से परेशान अमेरिकी महिला ताजमहल में बेहोश होकर गिरी
आगरा, 28 मार्च। दिन में निकल रही तेज धूप ताजमहल पर पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। आज गुरुवार को भी अमेरिका की महिला सैलानी बेहोश होकर गिर पड़ी। एएसआई और सीआईएसएफ ने टूरिस्ट को उपचार के लिए भेजा। गर्मी के कारण ताजमहल में दो दिन में चार पर्यटक बेहोश होकर गिर चुके हैं।
ताजमहल पर अमेरिका की पर्यटक गाइड के साथ घूम रही थी। गर्मी के कारण मुख्य गुंबद पर ही बेहोश होकर गिर गई। यह महिला अकेले ही इंडिया घूमने आई थी। एएसआई और सीआईएसएफ ने उसे व्हील चेयर पर बैठाकर ट्रीटमेंट के लिए डिस्पेंसरी भेजा। आगरा में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को ताजमहल पर एक बच्चे सहित दो महिला पर्यटक बीमार हो गईं थीं। महिला पर्यटक को उल्टी व घबराहट हो गई थी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि सात दिन पहले भी ताजमहल पर पर्यटक की तबीयत खराब हुई थी। बिहार से ताजमहल देखने आई 80 साल की कमला देवी बेहोश होकर गिर गई थी। इससे उनके हाथ और पैर में चोट आई। फर्रुखाबाद के ताजपुर निवासी 22 साल के अनीश कुमार भी घूमते समय बेहोश होकर गिर गए थे।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments