ताजमहल घूमने आई महिला की मौत
आगरा, 19 मार्च। ताजमहल घूमने आई एक महिला को यहां मंगलवार मौत हो गई। मृतका हरियाणा से अपने परिवार के साथ आई थी। ताजमहल में घूमते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना शाम छह बजे की है। हरियाणा से पर्यटकों का समूह ताजमहल घूमने पहुंचा था। इस समूह में पार्वती (74) भी शामिल थीं। वह अपने ननद के साथ ताजमहल में घूम रही थीं, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। लोगों ने ताजमहल में तैनात सुरक्षाकर्मियों की मदद से महिला को व्हील चेयर पर बैठाया।
पहले ताजमहल परिसर में उनका प्राथमिक इलाज किया गया। लेकिन जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें तुरंत शांति मांगलिक हॉस्पिटल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि रात में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
__________________________________
Post a Comment
0 Comments