ताज महोत्सव में सुबह से रात तक कार्यक्रमों की धूम

आगरा, 19 फरवरी। ताज महोत्सव में सोमवार को सुबह से शाम तक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह बाइक रैली निकाली गई। कीठम में सूर सरोवर महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम को सूरसदन में भी कार्यक्रम हुआ। सेल्फी पोइंट पर भी प्रस्तुतियां हुईं। शिल्पग्राम में बॉलीवुड सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य की परफॉर्मेंस होगी।
अटल सेल्फी पॉइंट पर नमिता डांस एकेडमी के डांसर्स ने प्रस्तुति दी। छोटी बच्चियों ने नमामि-नमामि गाने पर डांस किया। सीनियर ग्रुप ने श्री रामचंद्र कृपालु भजमन और ठुमक चलत रामचंद्र पर अपनी प्रस्तुति की। इसमें फोक और कथक नृत्य का फ्यूजन पेश किया गया। बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति देकर लोगों को रोमांचित कर दिया। कथक डांसर आदिश, कोपल, खुशी, अविका, अनिका, अदीशा, सृष्टि, रिमझिम, आयत आलिया, शुभी, कुसुम, रिद्धिमा, पृथ्वीराज, युवराज, वेनी शाह, शालू आदि ने प्रस्तुतियां दीं।
बाइक रैली के विजेता
सोमवार सुबह सेल्फी पोइंट से निकली बाइक रैली शाम को सेल्फी पोइंट पर ही खत्म हुई। रैली में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर महिला बाइकर्स में शबनम बानो, अंकिता और जयश्री पंडित, पुरुष बाइकर्स में धीरज सोलंकी, आकाश यादव और गुरजोत सिंह और युगल बाइकर्स में विजेता सिकंदर सलमान- दिव्यांशु वर्मा, विनोद चौधरी- अजय और आशीष निगम- दिलीप यादव रहे। हर वर्ष रैली में मथुरा और आगरा का प्रतिनिधित्व करने वालीं महिला बाइकर पूजा यादव और आकृति का सम्मान किया गया। रैली में पहली बार प्रतिभाग करने वाले लखनऊ से आए बायोजी ग्रुप के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि बाइकिंग का अनूठा अनुभव प्राप्त हुआ है। दिल्ली एनसीआर से आए रॉयल विंग्स और बीबीटी ग्रुप सहित मध्य प्रदेश, आगरा, राजस्थान के बाइकर्स को सम्मानित किया गया।
कीठम में हुई बर्ड काउंटिंग
कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में आयोजित बर्ड काउंट एक्सरसाइज के दौरान यह पाया गया कि पक्षी विहार में बर्ड्स की स्पेशल रिचनेस पहले से बढ़ गया। एशियन वाटर बर्ड सेंसस के दौरान भी स्पेशल रिचनेस संख्या 55 से बढ़ 59 हो गए थे। इस बार के काउंट में झील एवम किनारों के संयुक्त सर्वे में यह संख्या 90 तक पहुंच गया। पेलिकन और कॉरमोरेंट के बड़े झुंडो को देखा गया।
___________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments