ताजमहल में सीढ़ियों से गिरा इटली का पर्यटक

आगरा, 07 अक्टूबर। ताजमहल में आज शनिवार को एक बार विदेशी पर्यटक के साथ हादसा हो गया। इटली के पर्यटक डेनिलो गैरी (61) ताज का दीदार करने आए थे। मुख्य गुम्बद के पास सीढ़ियों से उतरते समय उनका पैर फिसल गया। इससे वह लुढ़कते हुए नीचे आ गिरे। 
सूचना पर पहुंची पर्यटन पुलिस ने घायल पर्यटक डेनिलो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें पैर व छाती में चोट आई है। अस्पताल में डॉक्टर ने उनका एक्स-रे कराया। गनीमत है कि एक्स-रे में उनकी स्थिति सामान्य आई। उपचार के बाद डेनिलो जयपुर के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले आगरा के फतेहपुर सीकरी के स्मारकों के अवलोकन के लिए आई फ्रांसीसी पर्यटक के साथ हादसा हो गया था। फ्रांसीसी पर्यटक तुर्की सुल्ताना बरामदे में लगी लकड़ी की रेलिंग सहित नौ फीट नीचे पत्थर के फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायल महिला पर्यटक को चिकित्सा के लिए आगरा एंबुलेंस से ले जाया गया,  जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
______________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments