भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए दिशा-निर्देश
आगरा, 27 अक्टूबर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
धर्मपाल सिंह ने जनप्रतिनिधियों से संगठन कार्य में रुचि दिखाने और वोटर चेतना महा अभियान में सहयोग करने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी के दलित सम्मेलन, महिला सम्मेलन और वोटर चेतना अभियान के जरिए लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए ब्रज क्षेत्र के संगठन पदाधिकारियों, विधायक, एमएलसी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, और एग्रिम मोर्चों के पदाधिकारियों की दो चरण में बैठक ली। महामंत्री संगठन ने कहाकि सभी जनप्रतिनिधियों को मतदाता बढ़ाने के कार्य के लिए फॉर्म 6 भेजे गए हैं। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मतदाता बढ़ाने में सक्रिय रहे। उन्होंने कहा सभी जनप्रतिनिधि मिलकर संगठन के कामकाज में सहयोग करें। प्रत्येक बूथ पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला कोई भी युवा मतदाता बनने से वंचित न रह जाए।
संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने जिला अध्यक्ष और संगठन पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए संकल्प के अनुसार लक्ष्य को हासिल करने के सिद्धांत बताए। जिला अध्यक्ष से लोकसभा चुनाव की तैयारी, तीनों प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारी के साथ जमीनी स्थिति पर बात की गई। संगठन महामंत्री ने कहा आगामी चुनाव को देखते हुए बड़ा संकल्प लेकर बड़ी जीत की सिद्धि की ओर पार्टी की कार्य योजना के अनुसार आगे बढ़ना है।
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
________________________
Post a Comment
0 Comments