एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने देखे जनकपुरी के विकास कार्य
आगरा, 07 अक्टूबर। एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को संजय प्लेस जनकपुरी क्षेत्र में विकास कार्यों एवं अन्य संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया और महोत्सव समिति के साथ बैठक कर प्रगति जानी।
समिति के पदाधिकारियों द्वारा बतायी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एडीएम सिटी ने तीन दिन के अंदर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। साथ ही जेएसओ को विशेष टीम बनाकर पूरे संजय प्लेस में सफ़ाई का निर्देश दिया। इस दौरान राजा जनक पी एल शर्मा
अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अनिल वर्मा , गजेंद्र शर्मा , अशोक चौबे , अशोक अरोड़ा , ब्रजेंद्र सिंह बघेल , हीरेन मित्तल, विनय मित्तल , राकेश मेहरा , सत्यपाल अरोड़ा , के एन अग्निहोत्री ,आर एस सेंगर, विभु सिंहल ,अमित सिंहल ,चंद्रवीर सिंह ,मनीष बंसल, अनिल रावत उपस्थित रहे।
जनकपुरी के सांस्कृतिक मंच पर होगा हरे राम, हरे कृष्णा संकीर्तन
आगरा। जनकपुरी महोत्सव के सांस्कृति मंच पर इस्कॉन मंदिर कमला नगर द्वारा 10 क्टूबर को सांस्कृति प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि रुचि शर्मा द्वारा फारम की 10 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ होगा। इसके उपरान्त नमामि भक्ति वत्सव... पर कथक प्रस्तुति के साथ अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
14 अक्टूबर को अंगदान के वचन पत्र
आगरा। जनकपुरी महोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा अपने शरीर के 8 अंगों को दान करने का संकल्प पत्र भी भरवाया जा रहा है। समिति में कुल 72 सदस्य हैं। जिसमें स्वयं पी ऐल शर्मा , मुरारी प्रसाद अग्रवाल , अनिल वर्मा सहित 12 की स्वीकृति अंगदान के लिए मिल चुकी है। इसकी घोषणा 14 अक्टूबर को मंच से सांसद एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में की जाएगी।
___________________________
Post a Comment
0 Comments