आगरा में सुबह-सुबह चल गईं गोलियां!

आगरा, 03 अक्टूबर। शहर में मंगलवार की सुबह-सुबह दो पक्षों में फायरिंग की घटना हो गई। दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी थाना क्षेत्र के नगला रामबल की बताई गई है। यहां सुबह जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। वाद-विवाद से शुरू झगड़ा जल्द ही फायरिंग तक पहुंच गया। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि गोलियां चलने लगीं। लोगों में भगदड़ मच गई।

गोली चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी तितर-बितर हुए। पुलिस ने घायलों को एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
__________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments