रंगोदय-2023 के नाटकों में दिखा प्रभावी अभिनय, लोक-शास्त्रीय नृत्यों ने भी मन मोहा
आगरा, 27 अक्टूबर। शुक्रवार शाम रंगोदय-2023 में नाट्य प्रतियोगिता में आधा दर्जन नाटकों का मंचन हुआ। वहीं सुबह नृत्य प्रतियोगिताओं में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संस्कार भारती नाट्य केंद्र द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और मिल्टन पब्लिक स्कूल के सहयोग से स्कूल के सभागार में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में आयोजित इस समारोह में सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शख्शियतों का सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि वाराणसी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा थे। सुबह के सत्र के मुख्य अतिथि राजनीतिज्ञ वाजिद निसार थे। विशिष्ट अतिथि रिंकेश अग्रवाल, आशू अग्रवाल, हेमंत कुमार, नरेंद्र पंडित थे।
नाटक 'सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक' नाटक का मंचन झारखंड सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने किया। सुरेंद्र वर्मा द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन शिवलाल सागर ने किया। नाटक 'जब मां रो पड़ी' का मंचन दिल्ली की नाट्यकांति संस्था के कलाकारों ने किया। महेश सक्सेना लिखित इस नाटक का निर्देशन कृष्णा पार्थ सोनी ने किया। नाटक 'बेवफा' का मंचन वाराणसी की संस्था मंच इतम ने किया। नाटक के लेखक योगेश्वर और निर्देशक अजय रोशन थे। जमशेदपुर की संस्था कलाकृति द्वारा नाटक 'रिफंड' का मंचन किया गया। फिरीरूज कोरिंधी लिखित इस नाटक का निर्देशन खुर्शीद आलम ने किया। नाटक 'ए काइंड ऑफ प्रेगनेंसी' का मंचन शाहजहांपुर की संस्था यूथ थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने किया। लेखक योगेश सोमन और निर्देशक सदाप खान ने किया। नाटक 'ये कैसा इंसान' का मंचन अंग नाट्य मंच के कलाकारों ने किया। लेखक आत्मजीत सिंह और निर्देशक संजय कुमार थे।
नाट्य प्रतियोगिता के निर्णायकगण केबी शर्मा (मणिपुर), अभय सिन्हा (पटना), प्रसन्ना दास (उड़ीसा) थे। वहीं नृत्य प्रतियोगिताओं के निर्णायक मणिपुर की मेमचा देवी और पश्चिम बंगाल के अर्ध्या दास गुप्ता और आगरा से मीरा कस्तूरिया थे। मंच संचालन अजय दुबे, नीता तिवारी, अनीता परिहार, शिप्रा सिंह और वाणी सक्सेना ने किया।
समारोह के अतिथियों का स्वागत संस्कार भारती नाट्य केंद्र के निदेशक केशव प्रसाद सिंह, मिल्टन स्कूल के एमडी डॉ.राहुल राज, संस्था के कार्यकारी निदेशक अजय दुबे, संरक्षक डॉ. महेश धाकड़, अध्यक्ष पंकज सक्सेना सहित संस्था के प्रमेंद्र कुलश्रेष्ठ, उमा शंकर मिश्र, चंद्रशेखर, दीपक जैन आदि ने किया।
इनको मिला सम्मान
राजेंद्र सिंह रज्जू भैया सम्मान - अजीत बहादुर
एकनाथ रानाडे सम्मान - रीना दास
कला मनीषी सत्यनारायण गोयल सम्मान - अभय कुमार
राज कुमार सामा सम्मान - कृष्णाचार्य सोनी
लीला धर वर्मा सम्मान - हरेंद्र दुबे
_______________________
Post a Comment
0 Comments