केन्द्रीय मंत्री बघेल ने की रामलीला कमेटी, जनकपुरी समिति से अंगदान अभियान से जुड़ने की अपील

आगरा, 02 सितंबर। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने आज रामलीला कमेटी और जनकपुरी महोत्सव समिति के साथ बैठक करते हुए अंगदान अभियान से जुड़ने और समाज के लोगों को जोड़ने की अपील की। 
प्रो बघेल संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में दोनों कमेटियों के पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर 7300 लोगों के द्वारा अंगदान की शपथ लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक लोग देहदान भी कर सकते हैं। यह आयोजन 16 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे जीआईसी मैदान पर किया जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में अंगदान करने वाले कम, मांगने वाले ज्यादा हैं। आगरावासी दान में आगे रहते हैं। कम्बल दान, रक्तदान, भोजन दान, नेत्रदान में हमेशा आगे रहे हैं अब वे अंग दान के लिए भी आगे आएं। प्रो बघेल ने कहा कि अंगदान करने वाला व्यक्ति मरणोपरांत भी आठ लोगों का जीवन बचा सकता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अंगदान के मामले में भारत अभी विश्व में तीसरे स्थान पर है। इसे एक नम्बर पर लाना है। कोई भी निकट रिश्तेदार या फिर मित्र अंगदान कर सकता है। उन्होंने विभिन्न अंगों के दान करने की प्रक्रिया और समय सीमा की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि अंगदान करने का विचार बदल जाता है तो प्रतिज्ञा वापस ली जा सकती है या दान किए अंग की संख्या कम जा सकती है। उन्होंने बताया कि अंगदान करने के इच्छुक लोग टोल फ्री नंबर 18001147700 पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश जैन, अशोक राठी, कॉर्डिनेटर प्रवीन गर्ग, उपमंत्री संजय तिवारी, गिरधरशरण अग्रवाल, राहुल गौतम, प्रसून मंगल और जनकपुरी समिति के राजा जनक पीएल शर्मा, अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री अनिल वर्मा, हीरेन अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष बृजमोहन तापड़िया, उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, गजेंद्र शर्मा, विनय मित्तल, बीएस बघेल, आरएस सेंगर, के एन अग्निहोत्री, अनिल रावत, सत्यपाल अरोड़ा उपस्थित थे। 
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री बघेल ने राजा जनक पीएल शर्मा का शॉल ओढ़ा कर स्वागत भी किया। कार्यक्रम में पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम, दिगंबर सिंह धाकरे और सुधांशु खंडेलवाल भी मौजूद रहे।
________________________





ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments