खबरें आगरा की......

कांग्रेसजनों ने शहर में निकाली पदयात्रा
आगरा, 07 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर जिला व शहर के कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यालय कलक्ट्रेट से प्रारंभ हुई यह यात्रा ढाकरान चौराहा, सदर भट्टी चौराहा, मंटोला, मदीना चौराहा होते हुए बिजलीघर चौराहे पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। यहां डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण कर समापन किया गया। सभी ने राहुल गांधी के संदेश जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया और भारत जोड़ो का नारा लगाते हुए मोहब्बत का पैगाम दिया।
पदयात्रा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सचिव शरद उपाध्यायं नंदा, प्रवक्ता अनिल शर्मा, हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे, पूर्व शहर अध्यक्ष अश्वनी जैन, रामनाथ सिकरवार, प्रदेश सचिव अमित सिंह, नवीन चंद्र शर्मा, सचिन यादव (शहर कांग्रेस अध्यक्ष सेवादल आगरा), रत्ना शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष सेवादल महिला पश्चिमी), राम वकील ढाकरे, राम टंडन, हेमंत चाहर, दीपक शर्मा, सुनील निगम, संजय पंडित, धर्मेंद्र बघेल, कैलाश पलवर, कुलदीप भारद्वाज, सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी, नवीन गर्ग, अपूर्व शर्मा, रेखा रानी, लता, रघुराज पाल, सुभाष चंद्र उपाध्याय, लाखन सिंह त्यागी आदि थे।
____________________________
प्राचीन हनुमान मंदिर में बदमाशों ने की लूटपाट
आगरा, 07 सितंबर। थाना अछनेरा क्षेत्र के प्राचीन मंदिर में बुधवार रात को बदमाशों ने मंदिर में धावा बोलकर लूटपाट की। इस दौरान उन्होंने मंदिर महंत के मुंह में कपड़ा ठूंसा और तख्त पर महंत को उलटा कर रस्सी से बांध दिया। रात को पुलिस के गश्त के दौरान बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने आकर महंत को बंधनमुक्त कराया। इससे पहले भी बदमाश मंदिर को निशाना बना चुके हैं।
थाना अछनेरा में बुर्जा वाला प्राचीन हनुमान मंदिर है। मंदिर में केरन बाबा महंत है। महंत ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे वह सो रहे थे। तभी करीब हथियार बंद सात बदमाशों ने मंदिर में धावा बोल दिया। वो कुछ समझ पाते, इससे पहले उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों ने उनके मुंह में लकड़ी से कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद तख्त पर उल्टा कर बांध दिया। 
इसके बाद बदमाशों ने मंदिर में लगे 114 पीतल के घंटों को बोरे में भर लिया। मंदिर का दानपात्र भी लूट लिया। मंदिर के बराबर में बनी धर्मशाला में भी अलमारी तोड़ कर लूटपाट की। करीब एक घंटे तक बदमाश मंदिर में लूटपाट करते रहे। इस बीच पुलिस की एक जीप गश्त पर जा रही थी। बदमाशों जीप को देखकर भाग निकले। अंधेरे में वो कुछ घंटों में खेतों में छोड़ गए।
गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस मंदिर में पहुंची। महंत को बंधन मुक्त किया। इसके बाद महंत ने पुलिस को पूरी बात बताई। सूचना पर फोर्स भी आ गई। पुलिस ने महंत को उपचार के लिए भेजा। 
_________________________
आगरा में सजाया संवारा जा रहा है वीआईपी रोड को 
आगरा। दिल्ली में नौ व डीएस सितम्बर को होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर आगरा में भी फिर से तैयारी शुरू हो गई है। खेरिया एयरपोर्ट से सेल्फी प्वाइंट तक वीआईपी रोड को सजाया संवारा जा रहा है। जी-20 समिट में शामिल होने आ रहे डेलीगेट्स ताजमहल देखने आ सकते है। इसको लेकर भी प्रशासन तैयारी में जुटा है। यहां पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के रास्ते को सजाया जा रहा है। पेड़ों पर पेटिंग की जा रही है। डिवाइडर पर रंग रोगन किया जा रहा है। सड़क किनारे पौधे लगाए जा रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट पर भी सजावट की जा रही है। वॉल पेटिंग की जा रही है । खेरिया के पास लगे झंडों को बदला गया है। 
दिल्ली में जी-20 सम्मेलन को लेकर आगरा में भी हाई अलर्ट है। ताजमहल, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों मे चेकिंग की जा रही है। दिल्ली की ओर जाने वाली बसों में भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
_________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments