जनकपुरी समिति का एक और विस्तार, डवी सरीन मुख्य संयोजक और सुनील शर्मा संयोजक बनाए गए

- नाराज कंप्यूटर मार्केट द्वारा किया गया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
आगरा, 28 सितंबर। जनकपुरी महोत्सव समिति का गुरुवार को एक और विस्तार किया गया। इस बीच विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगा रहे व्यापारियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने शुक्रवार को भी यह आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। 
डवी सरीन को मुख्य संयोजक एवं सुनील शर्मा को समिति का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा 
महेश उपाध्याय मुख्य संरक्षक पूरन डावर, कमल केसरवानी विशिष्ट संरक्षक, वी के गर्ग एल्डिको, मोहित दादू, अजय बंसल, डा रंजना बंसल, देवेश गर्ग, नरेश जैन सरंक्षक बनाए गए हैं। साथ ही एल डी अग्रवाल, सरजू बंसल, श्यामसुंदर माहेश्वरी, आशीष आर्य, उमेश गर्ग, संदीप आनंद विशिष्ट सदस्य बनाए गए। मनोरमा गुप्ता को मंत्री बनाया गया।

राजा जनक पी एल शर्मा, अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल और वरिष्ठ महामंत्री अनिल वर्मा ने बताया कि जनकपुरी की तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं। मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं। जूता मार्केट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग से मंच बनाया जा रहा है जहां भजनों की प्रस्तुति होगी। इसके संयोजक उपाध्यक्ष रणजीत सामा हैं। 
समिति के मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा व सह प्रभारी अनिल रावत का कहना है कि झांकियाँ और बढ़ाई जा रही हैं जिससे हर पार्किंग में आकर्षक दृश्य नज़र आयेगा।
कंप्यूटर मार्केट के व्यापारियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
इस बीच संजय प्लेस स्थित कंप्यूटर मार्केट के व्यापारियों ने गुरुवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन जनकपुरी के पास हरिवर्ड वाली पार्किंग में किया। कंप्यूटर एसोसियेशन के अध्यक्ष आर एस सेंगर ने बताया कि  प्रशासन द्वारा छोड़े गए कंप्यूटर मार्केट के विकास कार्य शायद हवन यज्ञ से प्रशासन और जनकपुरी विकास कमेटी को सद्बुद्धि आ जाए। कंप्यूटर मार्केट व्यापारियों द्वारा शुक्रवार को भी मित्तल फ्लैक्स मीडिया के सामने हरिवर्ड वाली पार्किंग में दोपहर एक बजे सभी व्यापारी हवन आहुति देंगे। मीडिया प्रभारी चतुर्भुज तिवारी ने बताया कि आज भी विकास कार्य के झूठे आश्वासन दिए गए, जबकि जो पार्क, सीवर, लाइट कार्य मार्केट में छोड़े गए हैं वहां वीआईपी पार्क की व्यवस्था थी। प्रभु श्रीराम कार्य में कंप्यूटर मार्केट बढ़ चढ़कर भाग लेगा, लेकिन विकास कार्यों में भेदभाव का विरोध करेगा।
_______________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments