यमुना एक्सप्रेस वे पर पर्यटक बस में आग
आगरा, 24 जुलाई। थाना एत्मादपुर के अंतर्गत कुबेरपुर के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक पर्यटक बस में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में यात्रियों को नीचे उतारा गया। बस में रखा सामान जल गया।
दिल्ली से बिहार 45 यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस में सुबह नौ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण इंजन का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है। अचानक बस में आग लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने बस को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। तत्काल ही पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड ने पहुंच कर बस में लगी आग पर काबू पाया। जिसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से भेजने का इंतजाम किया गया।
_________
Post a Comment
0 Comments