आगरा में नहीं बढ़ेगा जलकर और गृह कर

निगम का फैसला, रवि माथुर उपसभापति चुने गए
आगरा, 05 जुलाई। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में आज गृह कर या जल कर में किसी प्रकार की बढ़ोतरी न करने का फैसला लिया है। नगर निगम में बजट को लेकर हुई चर्चा के दौरान यह फैसला लिया गया। बैठक में रवि माथुर को निर्विरोध उप सभापति चुना गया।
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, अपर नगर आयुक्त द्वितीय विनोद गुप्ता मौजूद थे। बैठक में नवनिर्वाचित उप सभापति रवि माथुर ने ही प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष हाउस और वाटर टैक्स आदि में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाए। इस प्रस्ताव को कार्यकारिणी ने चर्चा के बाद पास कर दिया। इससे शहर के लाखों को काफी राहत रहेगी।
बजट को लेकर हुई चर्चा में नगर निगम का बजट 1250 लाख रुपये रखा गया। वहीं निर्माण का बजट भी इस बार बढ़ाया गया।
आज उपसभापति बने रवि माथुर पीपल मंडी वार्ड से 5वीं बार पार्षद चुने गए हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे, इसके बाद निर्दलीय का चुनाव जीते। अब वह भारतीय जनता पार्टी में हैं। पार्षद के तौर पर हर बार वह अपने क्षेत्र में विकास के लिए प्रयासरत रहे। उप सभापति चुने जाने के बाद उनका नगर निगम में फूलमालाओं से स्वागत किया गया। पार्षदों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
_______________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments