आगरा में सेवानिवृत जवान ने पत्नी को सात गोलियां मारी, मौत

आगरा, 06 जून। जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सेवानिवृत जवान ने आज दोपहर एक के बाद एक सात गोलियां मार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में तुरंत जानकारी नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी।
यह घटना थाना सदर के राजपुर चुंगी के सैनिक नगर में घटी। बताया गया है कि सीआरपीएफ का जवान महेंद्र सिंह कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत्त होने के बाद घर आया था। उसने आज दोपहर लाइसेंसी राइफल से पत्नी नीता को एक के बाद एक सात गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने का आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। हत्या का कारण पत्नी द्वारा पति को बात बात पर बेइज्जत करना करना बताया गया है। मरने वाली की उम्र लगभग 48 वर्ष है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया गया।



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments