ब्रज रत्न पाने वाले साधारण नहीं, जुनूनी लोग
आगरा, 17 जून। केएनसीसी कन्वेंशन सेंटर पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में दस विभूतियों को ब्रज रत्न सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहाकि ब्रज में पैदा हुए, गिरे फिर उठे और अपने शहर का नाम दुनिया में किया। कुछ अवॉर्डीज पदमश्री पा चुके है और कुछ जल्द पाने वाले है जैसे पूनम यादव है। जिन्हें ब्रज रत्न मिला है ये साधारण नहीं हैं, बल्कि जुनूनी लोग हैं।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि अपने बहुत पुरस्कार जीते होंगे पर अपनो के यहां जब पुरस्कार मिलते हैं तो ये बड़ी उपलब्धि होती है। ये अवार्ड अमृत काल में दिया जा रहा है। सभी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व लोगों को अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की प्रेरणा दे रहे हैं।
जस्टिस लोकपाल सिंह ने कहा कि ब्रज का यह प्रेम ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में मुझे आप सभी के बीच ले आया है। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा विभूतियों को सम्मानित किया जाना बहुत ही सराहनीय है। हीरे की परख हर किसी को नहीं होती । चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि मैं उन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, जिन्हें ब्रज रत्न अवार्ड प्रदान किए गए। अब इन अवार्डियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि अपनी-अपनी प्रतिभा को उन्हें और मजबूती के साथ प्रदर्शित करना होगा |
दस शख्सियतों को मिला अवार्ड
समारोह में आध्यात्म, साहित्य, खेल, अभिनय, फिल्म निर्माण, नृत्य और संगीत सहित 10 विभिन्न क्षेत्रों में विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहरा चुके बृज भूमि से जुड़े सितारों को ब्रज रत्न सम्मान दिया गया। समारोह में पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज को अमृत सम्मान (मरणोपरांत सम्मान) भी दिया गया। जिसे उनके पुत्र अरस्तू प्रभाकर ने ग्रहण किया। इसी प्रकार एयर मार्शल ऐके सिंह का स्वास्थ्य ठीक न होने पर उनका सम्मान उनके पुत्र एमेजोन के वाइस प्रेसिडेंट ने बेंगलूर से आए अभिनव सिंह ने भी स्वीकार किया। इन विभूतियों को किया बृज रत्न अवार्ड से अलंकृत
1. एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह (भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी)
2. पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज, कवि और गीतकार (मरणोपरांत)
3. पद्मश्री अनूप जलोटा (भजन एवं गज़ल गायक)
4. पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया (वरिष्ठ साहित्यकार)
5. पद्मश्री डॉ. ललित कुमार गुप्ता (चिकित्सक)
6. पद्मश्री नलिनी - कमलिनी अस्थाना (कथक नृत्यांगना)
7. पंडित बृजभूषण गोस्वामी ( भारतीय शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायक)
8. पूनम यादव (सदस्य, भारतीय महिला क्रिकेट टीम)
9. डिम्पी मिश्रा (रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता)
10. अर्चना गुप्ता (अभिनेत्री एवं मॉडल)।
Post a Comment
0 Comments