पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का निधन

आगरा, 21 जून। पूर्व सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता निहाल सिंह जैन का लम्बी बीमारी के बाद रेन बो हॉस्पिटल में मंगलवार की देर रात निधन हो गया।निहाल सिंह जैन 1980 से 1989 तक आगरा से कांग्रेस के लोकसभा सांसद रहे। इससे पूर्व इनके बाबा सेठ अचल सिंह 1952 से 1977 तक लगातार लोकसभा के कांग्रेस सांसद रहे। निहाल सिंह जैन शहर कांग्रेस कमेटी के भी 10 साल तक अध्यक्ष रहे।सेठ अचल सिंह व निहाल सिंह जैन के मोतीलाल नेहरू से लेकर जवाहर लाल नेहरू, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी व सोनिया गांधी से पारिवारिक रिश्ते रहे, अमेठी में राजीव गांधी जी के पहले लोकसभा चुनाव में निहाल सिंह जैन को पूरे संसदीय क्षेत्र का बूथ प्रबंधन का कार्य सौपा गया था।

निहाल सिंह जैन ने अपने पीछे पत्नी नीलम जैन के साथ विवाहित दो पुत्र, एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ा है। उनकी शवयात्रा आज बुधवार की दोपहर एक बजे फतेहाबाद रोड स्थित निवास 110, टीडीआई मॉल के पास से शुरू होकर विद्युत शवदाह गृह ताजगंज पहुंचेगी।


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments