कुत्ते का पांच साल की मासूम पर हमला, 24 टांके आए
आगरा, 06 जून। घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। बच्ची के मुंह और गर्दन पर 24 टांके आए हैं।
टीन का नगला, धांधुपुरा निवासी रामचरण मजदूरी करते हैं। वे शनिवार सुबह काम पर गए थे, उनकी पांच वर्षीय बेटी मोहिनी घर के बाहर खेल रही थी। कुत्ते ने हमला कर दिया, वह नीचे गिर गई। कुत्ता उसके मुंह और गर्दन पर काट गया, स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। परिवारीजनों ने बताया कि पास में ही डाक्टर को दिखाया। उन्होंने 24 टांके लगा दिए। असहनीय दर्द होने पर जिला अस्पताल में दिखाने के लिए लाए, यहां उसके एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई।
इसके अलावा अनुपम सिटी, वायु विहार में कुत्ते के आतंक से लोग परेशान हैं। दो दिन में कुत्ता आठ लोगों को काट चुका है। वैक्सीन लगवाने लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
कुत्ता और बंदर के काटने पर मरीज एआरवी लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। हर रोज 450 से 500 मरीजों को एआरवी लगाई जा रही है। प्रमुख अधीक्षक डा. अनीता शर्मा ने बताया कि लखनऊ से एआरवी मंगाई जाती है, मरीजों की संख्या अधिक है। महीने में तीन बार एआरवी मंगाई जा रही है, एक बार में 800 से एक हजार वाइल मिल रही हैं।
Post a Comment
0 Comments