मंटोला में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
आगरा, 01 अप्रैल। थाना मंटोला क्षेत्र के टीला नंदराम में एक केमिकल की फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री घनी बस्ती में है। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में आग के चलते आस-पास के घरों को खाली करा लिया गया है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री में एक कर्मचारी झुलस गया। उसे तो लोगों ने बाहर निकला लिया। मगर, अंदर और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
संकरी गली होने के चलते फायर ब्रिगेड को पहुंचने में दिक्कत आ रही है। अंदर रखे केमिकल के सिलेंडर फटने से धमाके हो रहे हैं।
टीला नंदराम में एक केमिकल की फैक्ट्री है। इसके बराबर में एक जूते की फैक्ट्री है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक बजे फैक्ट्री में धुआं उठने लगा। आस-पास के लोग पहुंचे तो देखा कि अंदर आग लगी थी। धुआं उठ रहा था।
जहां पर आग लगी है, वहां से फायर ब्रिगेड का प्वाइंट पास में है, लेकिर फायर ब्रिगेड को पहुंचने में आधा घंटा लग गई। इसका कारण रहा कि फैक्ट्री संकरी गली में है। पुलिस ने एहितयात के तौर पर आस-पास के मकान खाली करा लिए हैं। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गई है।
Post a Comment
0 Comments