खबरें आगरा की.........

एसिड पीड़िताओं के लिए गीता रसोई रोजगार 
आगरा। एस.एन. मेडिकल कॉलेज में रोजगार भारती के माध्यम से एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के लिए गीता रसोई के नाम से रोजगार दिया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि  एम.एल.सी. विजय शिवहरे ने फीता काटकर किया। इस दौरान रोजगार भारती के विभाग संयोजक नितिन बहल, एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता भी मौजूद रहे। 
विधायक शिवहरे ने कहा कि यह सच में एक सकारात्मक और अच्छा कदम है जिससे एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को अपने पैरो पर खड़े होने का अवसर मिलेगा और वे अपने सपने साकार करने के सक्षम होंगी। 
________________________
क्षत्रिय महासभा ने किया होली मिलन समारोह, शपथ ग्रहण भी
आगरा। क्षत्रिय महासभा अर्जुन नगर शाखा का होली मिलन समारोह और नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अर्जुन नगर में संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष देवेश सिंह परिहार एडवोकेट ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, राष्ट्रीय राजपूताना ब्रिगेड, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सिकरवार एडवोकेट, उपाध्यक्ष राजेश सिंह परमार, फूल सिंह सिकरवार, विनय सिंह परमार, संदीप परिहार, विपिन सिंह, डॉ मनोज परिहार, नगेंद्र तोमर, विनय सिंह परमार, डॉक्टर रानी परिहार, राजीव सिसोदिया, श्रद्धा सिसोदिया, अनीता परिहार,  राजकुमार परमार, राजकुमार परमार, रविंद्र भदौरिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह परमार और सुखेंद्र सिंह ने किया।
_________________

शादी के चार माह बाद पत्नी की उम्र को लेकर बखेड़ा 
आगरा। शादी के चार महीने बाद पत्नी की मार्कशीट ने दंपती के बीच बवाल करा दिया। आधार कार्ड में जन्मतिथि देखकर चार महीने पहले युवक और युवती की शादी हुई। युवती ससुराल आई तो सब ठीक चल रहा था। एक दिन पति की नजर पत्नी की हाईस्कूल की मार्कशीट पर पड़ गई। जन्मतिथि में चार साल का अंतर था। पति-पत्नी दोनों की उम्र बराबर की निकली। बस इसी बात पर बखेड़ा हो गया और मामला अलग रहने पर जा पहुंचा। पत्नी मायके में रहने लगी।
रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर के सामने पति ने कहा कि उसने अपने से कम उम्र देखकर ही शादी की थी। उसके साथ धोखा हुआ है। मामले में अगली तारीख दी गई है।
मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। यहां के एक मोहल्ले की युवती की शादी 6 महीने पहले दिल्ली के युवक के साथ हुई थी। युवती ने एम.कॉम. तक पढ़ाई की है। युवक नोएडा की एक कंपनी में एचआर मैनेजर है। शादी से पहले कुछ जरूरी काम से युवक ने युवती का आधार कार्ड मांगा था। युवती ने ऑनलाइन एप के माध्यम से भेज दिया। इसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। दो महीने बाद पति ने पत्नी की हाईस्कूल की अंकतालिका देखी। इसमें आधार कार्ड से अलग जन्मतिथि थी। उसने पत्नी से पूछा कि आधार और अंकतालिका में जन्मतिथि अलग-अलग कैसे है।
पत्नी ने कहा कि गलती से हो गई है। पति इस बात से नाराज हो गया। बोला, झूठ बोलकर शादी की है। मेरे साथ धोखा हुआ है। बात बढ़ने पर पत्नी मायके में आकर रहने लगी। चार महीने से मायके में रह रही है। पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई। दोनों को काउंसलर ने काफी समझाया लेकिन बात नहीं बन पाई।
________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments