संकल्प सेवा संस्था मनाएगी नववर्ष उत्सव

आगरा, 21 मार्च। संकल्प सेवा संस्था द्वारा हिन्दू नववर्ष/नव संवत्सर-2080 के अवसर पर 22 मार्च बुधवार को आयोजित नववर्ष उत्सव का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मंगलवार को माँ दुर्गा मंदिर, नामनेर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामसकल गुर्जर,(पूर्व खेल मंत्री एवं भा. ज.पा.प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), उपमा गुप्ता (भा. ज.पा. महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि ललित श्रीवास्तव,(छावनी महानगर प्रचारक,आरएसएस) डॉ. अंकुर बंसल, एम.एस. वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन,मा.सतीश कुमार शर्मा (संघचालक नामदेव नगर अध्यक्ष मां दुर्गा विद्या मंदिर), संजीव चौबे (नामित पार्षद), हेमा चौहान (छावनी महानगर संयोजक), सतीश पाहूजा (संरक्षक संकल्प सेवा संस्था), डॉ. सुफल राय (उपाध्यक्ष-संकल्प सेवा संस्था) ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया।
संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने कहा कि कल 22 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से भजन गायक मनीष शर्मा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ करेंगे।
कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, अलका सिंह, अमित गुप्ता, टोनी फास्टर, आशीष लवानियां, सुशीला त्यागी, राजबाला, झरना देवी, तापशी विश्वास, रजनी राणा, धर्मवीर कौशिक, सोमा सिंह, दीप बघेल, अनुज दीक्षित, मधु शर्मा, राहुल ग्रोवर, जितेंद्र सिंह, भगवानदास भल्ला, गौरव जैन, दिनेश शर्मा, अर्जुन सिंह, दीपक कुशवाह उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments