चैंबर उपाध्यक्ष पद पर अनिल और मनोज जीते, कोषाध्यक्ष पद पर दस वोटों से जीते योगेश जिंदल
आगरा, 15 मार्च। राजेश गोयल नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स आगरा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। आज चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनाव समिति ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा कर दी। आज ही अग्रवन में हुए दो उपाध्यक्षों के चुनाव में अनिल अग्रवाल और मनोज बंसल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। कोषाध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में योगेश जिंदल विजयी घोषित किया गया।
सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चले मतदान में कुल 625 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष शलभ शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल को 426, मनोज बंसल को 377, गोपाल खंडेलवाल को 217, राजेंद्र गर्ग को 92 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अम्बा प्रसाद अग्रवाल को 297 और योगेश जिंदल को 307 मत मिले। सुशील बंसल को आठ वोट मिले। हालांकि उन्होंने चुनाव समिति को चुनाव न लड़ने की जानकारी दे दी थी। लेकिन विलंब से मिली जानकारी के कारण उनका नाम मतपत्र पर प्रकाशित किया गया। परिणामों की घोषणा के बाद अंबा प्रसाद अग्रवाल की आपत्ति पर पुनः मतगणना की गई। लेकिन परिणाम वही रहा।
चुनाव समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, को-चेयरमैन प्रदीप वार्ष्णेय, शांतिस्वरूप गोयल, महेंद्र सिंघल, योगेंद्र सिंघल, शलभ शर्मा ने मतदान प्रक्रिया पूरी करा कर परिणामों की घोषणा की।
चुनाव परिणामों की घोषणा होते हुए ही विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया।
Post a Comment
0 Comments