यमुना की तलहटी में बनाया रेत का ताजमहल
आगरा, 12 फरवरी। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के स्वागत में यहां यमुना की तलहटी में रेत से ताजमहल की खूबसूरत छवि बनाई गई है। प्रतिनिधियों ने आज संगमरमर के ताजमहल के साथ इस रेत के ताज का भी दीदार किया। इससे पहले सुबह से ही देशी-विदेशी पर्यटक भी इस छवि को देखकर आनंदित हो रहे।
यमुनापार मेहताब बाग के पास यमुना की तलहटी में आर्टिस्ट रूपेश कुमार सिंह ने रेत से बने ताजमहल को पांच दिन में तैयार किया। नगर निगम ने इसे जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत में तैयार कराया है। रविवार को ताजमहल के मुख्य गुम्बद और दशहरा घाट से रेत के इस ताजमहल को देखने के लिए पर्यटकों भीड़ लगी रही।
आर्टिस्ट रूपेश कुमार रेत से कलाकृति बनाने का विश्व रिकार्ड बना चुके हैं। बलिया के रहने रूपेश कुमार ने रेत के ताजमहल को रंगों से भी रंगा है। गुलाबी और पर्पल बाइक ग्राउंड के साथ सफेद रंग से ताजमहल को उकेरा गया है। इसमें जी 20 समिट झलक देखने को भी मिल रही है।
Post a Comment
0 Comments