सतरंगी रोशनी के बीच आगरा किले में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

जी-20 देशों के मेहमानों के सम्मान में आगरा किले में अविस्मरणीय सांस्कृतिक कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं, ''भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना ऐतिहासिक पल"
आगरा, 11 फरवरी। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में शनिवार की रात आगरा किले में अविस्मरणीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेहमानों के स्वागत में किले को सतरंगी लाइटों से सजाया गया। लेजर शो में भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। बूमरो-बूमरो श्याम रंग बूमरो…गाने पर नृत्य कर कलाकारों ने कश्मीर से रू-ब-रू कराया तो पंजाब के भांगड़ा और गिद्दा ने विदेशी मेहमानों के साथ ही अन्य लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कठपुतली डांस का बेहतरीन डांस भी देखने को मिला।
किले के दीवाने-ए-आम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। यहां मेहमानों की शाम सुर तान से सज गई। लेजर, लाइट एंड साउंड शो देख मेहमान अभिभूत हो गए। 
इससे पहले दिनभर होटल ताज कन्वेंशन में महिला सशक्तीकरण पर मंथन के सत्र चलते रहे। बैठकों की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ''भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। बदलते भारत की ये नई तस्वीर है।'' उन्होंने कहा, ''महिला उद्यमिता को केंद्र सरकार बढ़ावा दे रही है। इससे रोजगार के अधिक अवसर विकसित किए जा रहे हैं। मंत्रालय की ओर से महिलाओं और शिशुओं के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।''
केंद्रीय मंत्री शाम करीब 7:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस भी की। स्मृति ने कहा, समिट में एबीपी, आईएलओ, आईएमएस, इंटरनेशनल सोलर अलायंस, वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन और वर्ल्ड बैंक, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड के प्रतिनिधि शामिल हुए। सात अंतर्राष्ट्रीय एजेंसीज ने सहभागिता सुनिश्चित की। 13 देशों से 145 से ज्यादा प्रतिनिधि की हिस्सेदारी रही। भारत के लिए गर्व का विषय है।''
स्मृति ईरानी ने कहा, ''आस्ट्रेलिया, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको और सऊदी अरब के साथ-साथ यूपोरियन, यूनाइटेड स्टेट, अमेरिका और यूनाइडेट किंडनम के प्रतिनिधि भी वार्ता में शामिल हुए। सात अतिथि देश आज जी-20 की महिला केंद्रित वार्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाए। बांग्लादेश, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, नीदरलैंड, टर्की इसमें सम्मिलित हैं।''
कार्यक्रम में प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने संबोधन दिया। इसके अलावा जी-20 देश के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, जी-20 महिला सशक्तीकरण की चेयरपर्सन डा. संगीता रेड्डी व अन्य वक्ताओं ने भी महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान दिए। दूसरे सत्र में महिलाओं के कौशल विकास को लेकर चर्चा की गई।
पुलिस ने कुछ ही देर में खोजा महिला का मोबाइल
आगरा किले में विशेष कार्यक्रम के मौके पर अतिथियों में शामिल एक महिला का मोबाइल फोन कहीं खो गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह मोबाइल खोजने में जुट गई। पुलिस ने कुछ ही देर में उसका खोया हुआ मोबाइल ढूंढकर उसे वापस कर दिया। इस पर महिला ने आगरा पुलिस की प्रशंसा की।
_____________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments