जी-20 प्रतिनिधियों का आगरा में शाही अंदाज में भव्य स्वागत

आगरा, 10 फरवरी। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के शुक्रवार की शाम यहां आगमन पर एयरपोर्ट से शिल्पग्राम तक शाही अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। वह बग्घी में सवार होकर निकले। रास्ते में फूल बरसाए गए। ब्रज नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। शहनाई वादन की गूंज के बीच बच्चों ने 20 देशों के झंडे लहराए। 
मेहमानों के ऊपर 14 चौराहों पर गेंदे और गुलाब के फूलों की बारिश की गई। दस चौराहों पर रंगोली सजाई गई। मयूर नृत्य से लेकर बृज की संस्कृति से मेहमानों को रूबरू कराया गया।
जी-20 देशों के मेहमानों के साथ 11 और 12 फरवरी को यहां महिला सशक्तीकरण पर कॉन्फ्रेंस होगी।
शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई आएंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता फिक्की की अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी करेंगी। महिला एवं बाल विकास से जुड़ीं 20 देशों की महिलाएं, सचिव और वक्ता सहित 150 सदस्य शामिल होंगे।


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments