गांधीवादी शशि शिरोमणि को ‘कृष्ण चन्द्र सहाय सम्मान’

सहाय चुनौतियों को स्वीकार करने वाले व्यक्ति थे- राजेन्द्र सिंह 
आगरा 06 जनवरी। गांधीवादी कृष्ण चन्द्र सहाय की तृतीय पुण्य तिथि पर गुरुवार को हुए समारोह में देश व समाज के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस पर हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ गांधीवादी शशि शिरोमणि को ‘कृष्ण चन्द्र सहाय सम्मान’ से विभूषित किया गया। उन्हें कर पटका, दुशाला, स्मृतिचिन्ह, सम्मान पत्र व खादी जैकेट भेंट किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन ने कहा कि सहाय जी राम मनोहर लोहिया ही नहीं जय प्रकाश के भी लाड़ले थे। वे निष्ठावान गांधीवादी कार्यक्रर्ता थे। उनके लिबास से ही हमे प्रेरणा मिलती थी। जीवन भर मूल्यों के लिए जिये। डाकुओं का ह्रदय परिवर्तन कराने में उनका बड़ा योगदान था।
मुख्य अतिथि जल पुरुष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि सहाय जी के जीवन को नापना, तोलना, जांचना, समझना आसान नहीं है, अपनाना तो बहुत ही हिम्मत, क्षमता शक्ति और आत्मबल का काम है। 
गांधी शांन्ति प्रतिष्ठान दिल्ली से आए रमेश चन्द शर्मा ‘रमेश भैया’ ने कहा कि कृष्ण चंद सहाय किसी के कष्ट को दूर करने में अपनी ताकत से बाहर जाकर भी हर तरह की मदद करने को सदैव तर्त्पर रहते थे। उनकी नजर में सभी अपने थे। गांधीवादी शोभा शाखरवाडे ने कहा कि सहाय सच्चे कर्मयोगी थे। 
शशि शिरोमणि ने कहा कि गांधी विचार ही नहीं अपितु सुख, शान्ति, सौहार्द्र से रहने का जारिया है। 
आयोजन समिति की ओर से डॉ. मधु भारद्वाज ने सभी का स्वागत किया। मधु सहाय जोशी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन हरीश ‘चिमटी’ ने किया।
कार्यक्रम में डॉ अशोक शिरोमणि, महेश शर्मा, राजेंद्र मिलन, बलदेव भटनागर, अमीर अहमद , वत्सला प्रभाकर , बचन सिंह सिकरवार, आदर्श नंदन, डा. गिरजा शंकर, दिव्या शर्मा, नेहा माथुर, रोहित मानी, शैलजा, डा.असीम आनंद, नसरीन बेगम, रमन भल्ला, आभा चतुर्वेदी, शंभू चौबे, शमी आगाई, नीरज स्वरूप, अश्वनी शिरोमणि, अमरीश पटेल, डा मुनीश्वर गुप्ता, डा श्रीभगवान शर्मा, डा शशि तिवारी, ज्योत्सना रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments