विराट और अनुष्का पहुंचे मथुरा-वृंदावन
मथुरा, 04 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आज बुधवार को अचानक यहां स्थित बाबा नींव करौरी के श्री श्री मां आनंदमयी आश्रम पर पहुंचे। उन्होंने समाधि स्थल के दर्शन किये। दोनों ने वहां पर करीब एक घंटे तक ध्यान लगाया। विराट और अनुष्का के आने की खबर पर आश्रम के बाहर उनके फैन्स की भीड़ जुट गई। आश्रम ने विराट-अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया।
विराट और अनुष्का बुधवार सुबह विराट कोहली और अनुष्का मास्क लगाये हुए थे। अनुष्का सफेद रंग का कुर्ता पहने हुई थीं जबकि क्रिकेटर विराट कोहली ने काले रंग की ऊनी टोपी, मिलिट्री कलर की जैकेट, काले रंग की टीशर्ट और ग्रे कलर का लोअर पहन रखा था। दोनों के आने का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था।
सुबह दोनों अचानक आश्रम पहुंचे। उनकी गाड़ी सीधे आश्रम के अंदर गई। वहां उन्होंने सबसे पहले हनुमान जी के दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने बाबा के समाधिस्थल के दर्शन किये। विराट और अनुष्का दोनों इसके बाद बाबा की कुटिया में पहुंचे, जहां दोनों ने करीब एक घंटे तक ध्यान लगाया।
बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का वृंदावन के एक होटल में ठहरे हुए हैं। दोपहर का भोजन होटल में ही करने के बाद शाम को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे।
____________________________
Post a Comment
0 Comments