शशि थरूर ने सपरिवार देखा ताजमहल
आगरा, 01 दिसम्बर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शशि थरूर ने आज बृहस्पतिवार शाम परिवार के साथ आगरा आकर ताजमहल का दीदार किया। शशि थरूर करीब डेढ़ घंटे तक स्मारक परिसर में रहे। उन्होंने गाइड से ताजमहल के इतिहास और पच्चीकारी की जानकारी ली।
केरल के तिरुवंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने परिवार के साथ ताजमहल परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान गाइड से ताज के इतिहास की जानकारी ली। रॉयल गेट से ताज को काफी देर तक निहारते रहे। ताज की खूबसूरती के जमकर तारीफ की। कुछ पर्यटकों ने शशि थरूर के साथ सेल्फी ली।
कांग्रेस नेता शशि थरूर केंद्र सरकार में विदेश मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने अक्तूबर माह में कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। उनके सामने मल्लिकार्जुन खड़गे थे। इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें हराया था।
______________________
Post a Comment
0 Comments