गिरिराज के जयकारों संग निकली आमंत्रण यात्रा
आगरा। श्री मनःकामेश्वर मंदिर के निकट रावतपाड़ा तिराहे से श्री गिरिराजजी सेवा मंडल द्वारा आमंत्रण शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम बैंड बाजों संग मूशक पर सवार विध्न विनाशक श्रीगणेश की सवारी और उसके पीछे थी सतरंगी फूलों से सजा खाटू नरेश का डोला। अंत में झूमते-नाचते सैकड़ों भक्तों संग श्रीगिरिराज जी महाराज की झांकी थी।
शोभायात्रा का शुभारम्भ अरविन्द, गिरिराज सेवा मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सहसंस्थापक मयंक अग्रवाल, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर, अध्यक्ष रविन्द गोयल ने किया। शोभायात्रा ने रावतपाड़ा से जौहरी बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार होते हुए पुनः रावतपाड़े में आकर विराम लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
गौरतलब है कि 25-26 दिसम्बर को गोवर्धन में श्रीगिरिराज सेवा मण्डल द्वारा गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शरणानंद जी के आश्रम में छप्पन भोग महोत्सव आयोजित किया गया है। द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महन्त शरद शंकर द्वारा गिरिराज महाराज का श्रंगार किया जाएगा। विभिन्न प्रकार के 11 हजार किलो व्यंजनों से गिर्राज जी को छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे। 25 दिसम्बर को प्रातः गोविन्दाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरान्त गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई जाएगी। 26 दिसम्बर को प्रातः साधु सेवा, दोपहर में भंडारा व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। सांयकाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
Post a Comment
0 Comments