गर्लफ्रेंड ने पति को पत्नी से सम्बन्ध नहीं बनाने दिए

आगरा, 04 दिसम्बर। थाना सदर में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है, "पति शादी के बाद से कहता था कि मैं उसके लायक नहीं हूं। हमारी शादी जबरदस्ती की गई है। वह मुझे कभी घुमाने तक नहीं ले गया, क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड इस बात से नाराज हो जाती थी। उसकी गर्लफ्रेंड कई दिनों तक खाना नहीं खाती थी। इसी के चलते पति ने मेरे साथ कभी संबंध नहीं बनाए।"
महिला ने अपने गुजराती पति, उसकी प्रेमिका, सास-ससुर और ननद के खिलाफ शनिवार को दहेज मांगने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद गर्लफ्रेंड के गुस्सा होने के डर से पति ने उससे संबंध नहीं बनाए। महिला का आरोप है कि पांच लाख रुपये और दहेज न देने पर ससुराल में कई दिनों तक खाना नहीं दिया गया। भूखा रखा गया और घर से निकाल दिया गया।
मूल रूप से गुजरात के जमजोधपुर, जामनगर निवासी महिला वर्तमान में अपने फौजी भाई के पास आगरा में रह रही है। महिला का कहना है कि उसकी शादी फरवरी, 2018 में गुजरात के जामनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के दौरान तीन लाख रुपये नकद और अन्य खर्चों के साथ 10 लाख रुपये परिजनों ने खर्च किए थे।
महिला का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने शादी के चार महीने बाद ही उसे घर से भगा दिया। चार साल से वह अपने फौजी भाई के पास आगरा में रह रही है। ससुराल के लोग लगातार धमकियां देते हैं। इससे वह डरी-सहमी है। पीड़िता ने खुद की जान का खतरा बताया है।
पुलिस उपाधीक्षक (सदर) अर्चना सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने 498A, 323, 504, 506 और दहेज प्रतिशेध अधिनियम में पति, सास-ससुर, ननद और पति की प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
___________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments