मौसी करा रही थी जिस्मफरोशी, नाबालिग को बताया बालिग

आगरा, 11 दिसम्बर। पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे से एक ऐसी किशोरी को बाहर निकाला, जिसके पिता की मौत हो चुकी है और मां उसके साथ नहीं रहती है। ये किशोरी अपनी कथित मौसी के पास रहती है। पुलिस के अनुसार मौसी ही उससे गंदा काम कराती है। पुलिस ने कथित मौसी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना ताजगंज क्षेत्र की एक कोठी में पुलिस को एक एनजीओ ने देह व्यापार की सूचना दी थी। पुलिस ने छापा मारा तो यहां एक महिला और किशोरी मिली। पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराते हुए मौके से उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया, जो किशोरी से जिस्मफरोशी करा रही थी। आरोपी महिला ने बताया कि किशोरी उसकी छोटी बहन की बेटी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां साथ नहीं रहती है। 
पहले तो पुलिस को बताया गया कि वह बालिग है। आधार कार्ड में भी उसे बालिग दिखाया गया, लेकिन जब पुलिस ने स्कूल का रिकॉर्ड चेक किया, तो पता चला कि वह नाबालिग है। उसकी उम्र 17 वर्ष निकली। कथित मौसी और किशोरी दोनों पुलिस को घंटों गुमराह करते रहे। किशोरी खुद को बालिग बताती रही। पुलिस ने कथित मौसी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस को मकान पर छापे के दौरान तलाशी में 170 यूज्ड कंडोम मिले हैं। जो किशोरी के साथ देह व्यापार कराने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस उक्त परिवार और किशोरी के बारे में भी छानबीन कर रही है।
एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस किशोरी का डीएनए परीक्षण कराएगी। पुलिस को शक है कि किशोरी उक्त परिवार का हिस्सा नहीं है। उसका रंग रूप और हुलिया परिवार से मेल नहीं खाता। पुलिस इसकी पुष्टि के लिए किशोरी का डीएनए परीक्षण कराएगी। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह उक्त परिवार का हिस्सा है या कहीं से लाई गई है।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments