व्हाट्स एप दुनियाभर में दो घंटे ठप रहा
आगरा, 25 अक्टूबर। देश-दुनिया में व्हाट्सएप पर आज दोपहर करीब 12.30 बजे ब्रेक लग गया। व्हाट्स एप की संचालक कम्पनी मेटा ने सर्वर के डाउन होने की बात स्वीकार की। करीब दो घंटे तक सर्वर डाउन रहने के बाद दोपहर करीब 2.20 बजे सर्वर चालू हो सका।
इस दौरान दुनिया भर में करोड़ों व्हाट्स एप यूजर्स की गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं। इस बारे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसी तरह का साइबर हमला या हैकिंग थी, या फिर व्हाट्स एप पर त्यौहारी सीजन में ट्रैफिक बढ़ने से सर्वर ठप हुआ। बता दें कि अकेले भारत में ही व्हाट्स एप के 48 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।
सर्वर डाउन रहने के दौरान न केवल संदेशों का आदान-प्रदान रुक गया, बल्कि व्हाट्स एप के माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन भी रुक गया। गौरतलब है कि व्हाट्स एप द्वारा पेटीएम या गूगल पे की तरह धन के लेन-देन की सुविधा शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा ऑर्डर बुकिंग के काम भी व्हाट्स एप के माध्यम से किए जाते हैं। लोगों में व्हाट्स एप बंद होने से भारी बेचैनी रही। लोग एक-दूसरे को फोन कॉल करके इस बारे में जानकारी लेते रहे।
Post a Comment
0 Comments