यहां शाम साढ़े चार-पांच बजे ही मन गया करवा चौथ का त्योहार


आगरा, 13 अक्टूबर। पूरे देश के साथ ही आगरा की भी महिलाएं भले ही करवा चौथ का व्रत रात्रि में चंद्र-दर्शन व पूजा-अर्चना करके खोलती हैं, लेकिन शहर की पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी में यह पूजा आज गुरुवार को शाम साढ़े चार से पांच बजे के बीच ही कर ली गई।
कालोनी निवासी श्याम भोजवानी द्वारा शाम 5.37 पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताजनगरी फेस दो में महिला सखियों ने सजधज कर मेहंदी वाले हाथों में पूजा की थाली लिये पार्क में इंद्रा शर्मा, आशा कपूर द्वारा सामूहिक करवा चौथ पर पूजा कर कथा सुनी। साथ ही दीप की रोशनी, पूजा की सजी थाली हाथ में छलनी लिये चन्द्रमा को अरग देकर चाँद का दीदार किया। इसके बाद पति से जल लेकर व्रत खोला और परिवार के साथ त्योहार सेलिब्रेट किया।
त्योहार मनाने वालों में गीता आहूजा, मिनी छाबड़ा, नवनीत कौर, चांदनी भोजवानी, उपासना, पूजा चड्ढा, मोनिका वाही, शिल्पा लूथरा, निधि कपूर, सुनीता अरोड़ा, विधि सिंह, नीतू सिंह, प्रभा पिपलानी, लता भगत्यानी, निधि गुलाटी, शालू अरोरा, अनामिका टंडन, आरती, ज्योतिषा, सरोज भसीन आदि शामिल थीं।
एक दिन पहले मीडिया को जारी सूचना में भी शाम 4.15 बजे से पूजा होने की जानकारी दी गई थी। कुछ जानकारों का कहना है कि पंजाबी समाज में करवा चौथ शाम को ही मनाया जाता है।




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments