रामलीला में मनाये गये दो उत्सव
आगरा, 17 सितम्बर। नगर की मुख्य रामलीला में शुक्रवार की रात दो उत्सव मनाये गये। बारिश के कारण रामलीला मैदान की स्थिति ठीक न होने के कारण दोनों उत्सव मैदान के बराबर स्थित राम-हनुमान मन्दिर पर हुए। पहले राम जन्मोत्सव की लीला हुई। जमकर बधाई गायन व नृत्य हुए। उसके बाद रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के जन्मदिवस का उत्सव हुआ।
उत्सवों की शुरुआत परम्परागत रूप से स्वरूपों की आरती के साथ हुई। इसके बाद राजा दशरथ के स्वयं को संतान न होने की चिंता के साथ लीला का प्रारम्भ हुआ। मथुरा के नीरज चतुर्वेदी के निर्देशन स्वरूपों ने लीला का प्रभावी मंचन किया। राम जन्म की लीला होने के साथ ही राजा दशरथ और रानी कौशल्या के रूप में संजय मित्तल और उनकी पत्नी सपना मित्तल को विराजमान कराया गया। राजा, रानी की गोदी में राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न के रूप में चार गोदी के बच्चों को दिखाया गया। राम के बाल रूप में रियांश मित्तल, लक्ष्मण- हार्दिक बंसल, भरत- सिनोय गर्ग, शत्रुघ्न- दिविज गोयल को स्वरूप बनाया गया। चारों स्वरूपों का श्रृंगार राममोहन शर्मा, राम राहुल शर्मा, रवि बंसल, राम अभिषेक शर्मा ने किया।
जन्मोत्सव पर खिलौने, मिठाई, फल, मेवा, चाकलेट व टॉफियों का वितरण पूरे पण्डाल में किया गया। मंगल गीत गाये गये तथा महिलाओं ने भावपूर्ण नृत्य किये।
इसके बाद लीला परिसर में पहुँचे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का जन्मदिवस भी धूमधाम से मनाया गया। खंडेलवाल के जन्मदिन की वर्षगांठ 16 सितम्बर को थी। विधायक ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले स्वरूपों को नमन किया। इसके बाद रामलीला कमेटी की ओर से मुकेश अग्रवाल, संजय तिवारी, अतुल बंसल, आलोक अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, भगवान दास बंसल, रामांशु शर्मा, अंजुल बंसल, राम आशीष शर्मा, अरविंद अग्रवाल समेत अनेक पदाधिकारियों ने फूलमाला व पटके पहना कर उनका अभिनंदन किया।
आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में कुछ पदाधिकारी व प्रशंसक बर्थडे केक भी लेकर आये थे, विधायक ने मंच की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए मंच की बजाय प्रसादी क्षेत्र (डाइनिंग एरिया) में केक काटने की रस्म भी निभाई।
-----------------------
Post a Comment
1 Comments
Bahut bahut dhanyawaad bhaiya
ReplyDelete