मुख्यमंत्री कल आगरा में
आगरा, 07 अगस्त। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कल सोमवार को यहां आ रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री राजकीय विमान से मध्यान्ह 12 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। आगमन के तुरंत बाद वे दोपहर 12:15 बजे कमिश्नरी चौराहे पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली का झंडा दिखाकर शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री 12:30 बजे मेट्रो डिपो पहुँच कर मेट्रो रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण और वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे भाजयुमो के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। वे लगभग एक घण्टे तक प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे राजकीय विमान से लखनऊ वापस लौट जायेंगे।
Post a Comment
0 Comments