दयालबाग में नेपाल के जानकी मंदिर जैसा बनेगा जनक महल
भूमि पूजन के साथ 4500 वर्ग गज में निर्माण कार्य शुरू
आगरा, 17 अगस्त। दयालबाग क्षेत्र में इस बार प्रस्तावित जनकपुरी महोत्सव के लिए मंगलमशिला के निकट लगभग 4500 वर्ग गज के खाली प्लॉट में जनक महल बनाया जा रहा है। आज बुधवार को परिसर में जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य भूमि पूजन किया और जनक महल की प्रतिकृति का पोस्टर भी जारी किया।
पंडित समय लाल शास्त्री और आचार्य जितेंद्र मोहन ने हवन-पूजन कराया। भूमि पूजन में मुख्य आसन पर राजा जनक आलोक अग्रवाल के साथ जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग विराजमान रहे।
समिति के संयोजक भरत शर्मा ने बताया कि इस बार जनकपुर-नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज पर जनक महल बनाया जा रहा है। कोलकाता के 65 कारीगरों द्वारा 160 फुट चौड़े और 110 फुट ऊंचे जनक महल को 15 हजार बांस बल्लियों के सहारे साकार किया जाएगा। थर्माकोल पर हल्की सुनहरी आभा के साथ श्वेत रंग में तीन बड़ी बुर्जियों, मेहराबों और झरोखों के साथ जनक महल की शोभा अद्वितीय होगी। एक हजार सुसज्जित गमले और चार फौवारे इसका आकर्षण बढ़ाएंगे। लगभग 1500 लोगों के बैठने के लिए सोफे और कुर्सियां लगाई जाएंगी। लगभग 40 दिन में जनक महल पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
भूमि-पूजन के अवसर पर संजय तिवारी, मीनू गुप्ता, मीनू सिरोही, अलका भार्गव, नूतन शर्मा, राहुल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, रामचरन शर्मा, राजीव जैसवाल, अनिल सेंगर, अखिल बंसल, अखिलेश धर गौड़, दिनेश नौहवार, मानसिंह धाकड़, सौदान सिंह बघेल, संजय सिरोही, अनूप अग्रवाल, अश्विनी शर्मा, तिलकधारी शर्मा, विशाल सक्सेना, दिनेश गौतम, विनोद कुमार गर्ग, बृजेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुनील सिंघल, विनोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, सतपाल शर्मा, सुभाष गिरी, प्रेमदास चौधरी, विकास बंसल, राकेश शर्मा, सौरभ चौधरी मौजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments