श्रीमद भागवत कथा के दौरान वृंदावन में कवि सम्मेलन 5 को
आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा 4 से 10 अगस्त तक वृंदावन के रुक्मणि विहार स्थित श्री केशव धाम में श्रीमद् भागवत कथा व झूलन महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दूसरे दिन 5 अगस्त को शाम 6 से 8 बजे तक संत चिन्मयानंद बापू के सान्निध्य में कवि सम्मेलन भी होगा।
कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कविता तिवारी, दिनेश बावरा और रोहित शर्मा के साथ ताजनगरी के कुमार ललित भी कविता की रसधार बहाएंगे। कार्यक्रम का आस्था चैनल पर लाइव प्रसारण किया जायेगा। यह जानकारी मुरारी लाल गोयल ने दी।
Post a Comment
0 Comments